17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HOLLYWOOD: कौन बनेगी नेक्स्ट Bond Girl, दीपिका या प्रियंका ? जानिए

जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में कोई बॉलीवुड अभिनेत्री बन सकती है बॉन्ड गर्ल...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

May 11, 2016

james bond

james bond

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की हॉलीवुड में डिमांड बढऩे लगी है। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा में जैसे आगे निकलने की होड़ मची हुई है। इनकी देखा-देखी और भी कई बॉलीवुड बालाएं हॉलीवुड में डेब्यू करने के रास्ते खोज रही हैं। इसमें सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडीस के नाम प्रमुख हैं। हम यहां बात कर रहे हैं जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म की। इसमें बॉन्ड गर्ल कौन होगी? कोई हॉलीवुड अभिनेत्री या कोई बॉलीवुड अभिनेत्री। यह खबर इन सुर्खियां बनी हुई है। इसमें दो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। ये हैं दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा। दाोनों की इन दिनों हॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

हम आपको बता दें कि हाल ही दीपिका पादुकोण ने टॉम क्रूज की फिल्म 'द ममी' के लिए भी ऑडिशन दिए थे। अब प्रियंका दीपिका के साथ-साथ प्रियंका को अगली जेम्स बॉन्ड गर्ल के रोल के तौर पर लिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में दोनों एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बॉन्ड फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'स्पेक्टर' साल 2015 में रिलीज हुई थी। सुनने में आया कि बॉन्ड गर्ल के ड्रीम रोल के लिए दीपिका और प्रियंका एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने डेक् कन क्रोनिकल को बताया है कि दीपिका ने फिल्म एक्सएक्सएक्स को ज्यादा से ज्यादा डेट्स दे दी हैं और वहीं प्रियंका भी 'क्वांटिको' की शूटिंग के बाद अब फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग में जुट गईं हैं। दोनों एक्टर्स की टीमें बेहतरीन काम कर रही हैं और इन स्टार्स को हॉलीवुड के जाने माने स्टूडियोज से अवगत भी करवा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों स्टार्स ने अपने एजेंट्स से यह साफ कह दिया है कि उनकी हॉलीवुड फिल्मों में छोटे-मोटे किरदारों में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

बहरहाल, यदि वाकई दीपिका और प्रियंका को जेम्स बॉन्ड गर्ल बनने का मौका मिला, तो यह अबतक की किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए सबसे बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है। वैसे सूत्रों की मानें, तो इसमें प्रियंका के चांसेज ज्यादा हैं।

ये भी पढ़ें

image