15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी नौकरी पाने का सबसे आसान तरीका,आप भी कर सकते है ये तैयारी 

 इंडिया लेवल पर प्रमुख विभागों में भर्ती के लिए आयोजन किया जाता है। जिसमें कॉम्पिटिशन बहुत कम होने के साथ ही पदों की संख्या भी बहुत होती हैं। 

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Jul 02, 2017

How to get govt gob

How to get govt gob

कुछ भर्तियां ऐसी होती हैं जिसके लिए डिप्लोमा और डिग्री अनिवार्य होने साथ भारी प्रतियोगी परीक्षा पास करना जरुरी होता है। लेकिन कुछ भर्तियों में कॉम्पिटिशन इतना मुश्किल नहीं होता। ऐसे ही आशुलिपि एक ऐसा विषय है जिसमे आप ऑफिसियल नौकरी पा सकते हैं स्टेनोग्राफर किसी भी ऑफिस का एक ऐसा पद है जिसके पास कार्यालय से सम्बंधित सभी जानकारी होती है।

यहाँ से करें तैयारी
स्टेनोग्राफर का कोर्स 10वीं के बाद आईटीआई में भी करवाया जाता है। आशुलिपि के लिए कई पद्धतियाँ है जिनमे जैन प्रणाली और ऋषि प्रणाली का अधिक प्रचलन है। स्टेनोग्राफर मे लिखने गति के आधार पर मनचाहा पद पाया जा सकता है। प्रथम श्रेणी से लेकर लिपिक लेवल तक के पद होते हैं।
सरकारी नौकरी लगने के लिए न्यूनतम लेखन गति 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इंस्टिट्यूट भी आशुलिपि के कोर्स करवाते है। आशुलिपि में पोलोटेक्निक और आईटीआई के अलावा कोई भी संस्था प्रमाण पत्र नहीं देती।
आशुलिपि सिखने के साथ ही रोजाना 2 घंटे तो प्रेक्टिस होना जरुरी है। गति सीमा बढ़ने के साथ ही 160 शब्द प्रति मिनट गति पहुँचने पर संसद/विधानसभा रिपोर्टर लिए भी योग्यता हासिल हो जाती है।

यहाँ निकलती हैं भर्तियां
एसएससी द्वारा इंडिया लेवल पर प्रमुख विभागों में भर्ती के लिए आयोजन किया जाता है। अभ्यर्थियों का चयन 100 शब्द प्रति मिनट की गति के आधार पर किया जाता है।
RPSC जैसे राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड 80 शब्द प्रति मिनट की गति वाले अभ्यर्थी का चयन करता है। अर्धसैनिक बलों में मंत्रालयिक पदों के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ टंकण की गति भी अनिवार्य होती है। यह पद विभागों में प्रमुख पद माना जाता हैं।

12 वीं उत्तीर्ण करने के साथ ही भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और टंकण की गति भी अंग्रेजी और हिंदी में 35 और 30 शब्द प्रति मिनट की होनी चाहिए। आयुसीमा भी अधिकतम 45 वर्ष है जो संसद रिपोर्टर के लिए है और अन्य विभागों में 35 वर्ष है।
यह कोई विशेष भाषा नहीं होती जिसे किसी कोर्स के रूप में पढ़ा जा सके, यह भाषा सिर्फ गति में लिखने के लिए अपनाया गया शार्ट तरीका है। किसी भी भाषण को गति में बोलने के साथ ही लिखना और उसे फिर कप्यूटर पर हिंदी/अंग्रेजी या अन्य भाषा में लिखना होता है। यह स्वयं के द्वारा भी तैयार की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

image