वॉशिंगटन। इंसान क्यों एकाकीपन महसूस करता है, वैज्ञानिक लंबे वक्त से इस बात का पता लगाने में जुटे थे। हाल ही में हुए एक शोध में अब बताया गया है कि अकेलेपन की वजह आनुवंशिक होती है। इंसान के पैदा होती ही उसके साथ एकाकीपन का एहसास भी जुड़ जाता है या यों कहें कि वो तन्हाई वाले जीन के साथ ही पैदा होता है। मनोचिकित्सकों का मानना है कि इस शोध से अकेलेपन से घिरे लोगों को समझने और उनके इलाज में मदद मिलेगी।