
जयपुर। दुनिया में कई ऎसे लोग है जो अपने शौक को पूरा करने के लिए सभी हदें पार कर जाते है। हमारे शरीर में अगर छोटा सा कांटा भी चुभ जाए तो आह निकल आती है लेकिन एक शख्स ने अपने पूरे बदन पर साढे 4 हजार से भी ज्यादा कीलें छिदवाई है।
ही जां, इस शख्स को अपने बदन पर पीयर्सिग करवाने का शौक था। इस शौक के चलते उसने अपने शरीर पर 4550 सुई चुभवा लीं। कनाड़ा के वैंकुवर निवासी 30 साल के मैथिउ मैनकिजेक को पियरसिंग करवाने का शौक है।
उन्होंने 8 घंटे की सर्जरी के जरिए अपने शरीर पर साढे 4 हजार से भी ज्यादा सुई छिदवाई है। जिसके चलते शरीर पर 4550 सुईयां छिदवाने से विश्व रिकॉर्ड बन गया।
उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाते हुए पिछले रिकॉर्डधारी को 650 सुईयों के अंतर से पछाड़ दिया। ये देखने में जितना खतरनाक था उससे क हीं ज्यादा दर्दनाक भी था। मैथिउ का मानना हैं कि वो एक टैटू एडिक्ट हैं।
Published on:
20 Jan 2015 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
