18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी ने जिस खिलाड़ी को जीरो से बनाया हीरो, आज वहीं दिखा रहा आंख

टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना को भी धोनी हर मुश्किल परिस्थिति में साथ दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Apr 18, 2016

Dhoni-Ashwin

Dhoni-Ashwin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की दिलदारी किसी से छुपी हुई नहीं है। जब वे किसी से दोस्ती निभाते है तो पूरे दिल से निभाते है। फिर चाहे ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा को ले या तेज गेंदबाज आर पी सिंह को ले लो। टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना को भी धोनी हर मुश्किल परिस्थिति में साथ दिया है। धोनी के दोस्तो की लिस्ट में एक और नाम शामिल है लेकिन वो दोस्त अब क्रिकेट के मैदान पर उनका दुश्मन बन गया है। आप ये सोच रहे होंगे वो शख्स कौन है ?

तो आइए हम इस राज से पर्दा उठा देते है। हम बात कर रहे है धोनी के चहेते और आईपीएल में पिछले 8 सत्रों से उनकी टीम सीएसके का अहम हिस्सा रहे आर अश्विन की। किसी समय हर मुश्किल परिस्थिति में एक दूसरे के साथ खड़े वाले दोनों दोस्तों में अब दूरियां नजर आने लगी है।

इसकी वजह यह मानी जा रही है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरयाजंट्स के कप्तान धोनी ने अश्विन से केवल एक ही ओवर गेंदबाजी करवाई। इसके पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वल्र्ड कप टी-20 सेमीफाइलन मुकाबले में भी धोनी ने अश्विन से उनके कोटे के पूरे ओवर नहीं करवाके केवल दो ही ओवर गेंदबाजी कराई। इससे साफ समझ आ रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ तो ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं इस मैच में जब मुंबई इंडियंस के जोस बटलर का कैच रविचंद्रन अश्विन ने स्लिप में पकड़ा, तो उन्होंने विकेटकीपर धोनी से हाथ भी नहीं मिलाया।

हालांकि, कुछ समय पहले जब धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन ठीक नहीं चल रहा था। उस दौरान धोनी की कप्तानी पर कई सवाल उठ रहे थे तब अश्विन ने कहा था कि वे धोनी के कहने पर कितनी भी ऊंचाई से छलांग लगाने को तैयार हैं। ऐसे में दोनों दोस्तों के बीच पनप रही ये दुश्मनी लोगों के गले नहीं उतर रही है।

ये भी पढ़ें

image