
Metropolitan police, London
लंदन।
स्कॉटलैंड यार्ड हिंदी, पंजाबी और बंगाली सहित 14 भाषाएं बोलने वाले द्विभाषी
अधिकारियों को भर्ती करने की तैयारी में हैं। इस के पीछे ब्रिटेन की पुलिस का मकसद
यहां के अल्पसंख्यक लोगों में पुलिस पर भरोसा बढ़ाना है।
पुलिस वालों को जिन
14 भाषाओं में पारंगत होने के आदेश जारी किए गए हैं वो हैं, हिंदी, पंजाबी, बंगाली,
हिब्रू, अरबी, योरूबा(नाइजीरिया), इटैलियन, जर्मन, टर्किश, ग्रीक, स्पैनिश, पोलिश,
पुर्तगीज और सिंहली(श्रीलंका)।
मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रमुख सर बनार्ड होगन होव का
कहना है कि लंदन में लगभग 300 भाषाएं बोली जाती हैं। हमें द्विभाषीय अधिकारियों को
उन इलाकों में तैनात करने की जरूरत है जहां वे भाषाएं बोली जाती हैं।
इसलिए
उठाया कदम
इस कदम का उद्देश्य लंदन में बेहतर पुलिस के लिए अल्पसंख्यक
समुदाय से जुड़ना और ब्रिटेन के सबसे बड़े पुलिस बल पर लोगों का भरोसा बढ़ाना है।
इससे लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा और यह अपराध सुलझाने में कहीं अधिक प्रभावी
तरीके से मदद करेगा और पीडितों और गवाहों को सहायता पहुंचाएगा।
Published on:
21 Jul 2015 11:43 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
