नई दिल्ली। स्विटजरलैंड में दो ट्रेनों की टक्कर में दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना जर्मनी की सीमा के समीप हुई। गौरतलब है कि स्विटजरलैंड के रेल तंत्र को दुनिया में सबसे सुरक्षित माना जाता है। राहत और बचाव कर्मियों के मुताबिक इस दुर्घटना में लगभग 49 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ और काफी गंभीर था। इसमें बहुत यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।