नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। धोनी और साक्षी धोनी की प्यारी बिटिया जीवा धोनी करीब डेढ़ साल की हो चुकी है। आपको बता दें कि करीब 3-4 महीने के बिजी क्रिकेट शेड्यूल के बाद धोनी को जीवा के साथ समय बिताने का मौका मिला है। क्योंकि इन दिनों टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है लेकिन धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं इसलिए वो फिलहाल टीम के साथ नहीं है।