27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहरी विकास में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक

स्मार्ट सिटी की अवधारणा ने तकनीकी नवाचारों को शहरी विकास के केंद्र में रखा है, लेकिन केवल तकनीक ही पर्याप्त नहीं है। शहरों का विकास केवल सरकारी नीतियों से नहीं होता, इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Opinion Desk

Mar 27, 2026

डॉ. रिपुन्जय सिंह, पूर्व सदस्य ( राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड )

विश्व का शहरी परिदृश्य अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। तीव्र शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक-आर्थिक असमानताओं ने शहरों के समक्ष जटिल चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे समय में यह जरूरी हो जाता है कि शहर केवल भौतिक अवसंरचना का विस्तार न हों, बल्कि तकनीक सुसज्जित अनुभवों को समृद्ध करने वाले और भविष्य की चुनौतियों के प्रति सहनशील तंत्र बनें। 'अनुभव-आधारित शहर' व 'दूरदर्शी नेतृत्व' का संयोजन ही भविष्य के टिकाऊ, समावेशी और सशक्त शहरों की नींव रख सकता है। यह विचार केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात पर केंद्रित है कि शहर अपने नागरिकों के दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं? उनकी यात्रा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता को कैसे बेहतर बनाते हैं?

अनुभव-आधारित शहरों का मूल उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता और शहरीकरण सिद्धांतों को केंद्र में रखना है। मानव-केंद्रित डिजाइन, पैदल और साइकिल-अनुकूल मार्ग, सार्वजनिक स्थानों का पुनरुद्धार, सांस्कृतिक और सामाजिक समावेशन, सुरक्षित सहज परिवहन, पार्क, खुले स्थान और हरित क्षेत्र नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधारते हैं, बेहतर सार्वजनिक परिवहन समय और ऊर्जा की बचत करता है, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुरक्षित वातावरण स्वच्छ वायु, हरित क्षेत्र और प्रदूषण नियंत्रण यह सब निगरानी सुरक्षा बढ़ाती है व शहर का हर तत्व नागरिक के अनुभव को सकारात्मक बनाने की दिशा में कार्य करता है। इसमें दूरदर्शिता की भूमिका अहम है। यह वह शक्ति है, जो शहरों को केवल वर्तमान समस्याओं से नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करती है। दूरदर्शी शहरी योजना के स्तंभ है।

दूरदर्शिता का अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करना भी है। एक दूरदर्शी शहर वह होता है जो आने वाली पीढिय़ों के लिए भी समान अवसर और संसाधन सुनिश्चित करता है। स्मार्ट सिटी की अवधारणा ने तकनीकी नवाचारों को शहरी विकास के केंद्र में रखा है, लेकिन केवल तकनीक ही पर्याप्त नहीं है। शहरों का विकास केवल सरकारी नीतियों से नहीं होता, इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। भागीदारी आधारित शासन-नागरिकों को योजना प्रक्रिया में शामिल करना है। जब नागरिक स्वयं शहर के विकास में भाग लेते हैं, तो वे न केवल जिम्मेदार बनते हैं बल्कि शहर के प्रति उनका जुड़ाव भी बढ़ता है। यदि हम इस दिशा में ठोस कदम उठाते हैं, तो हमारे शहर केवल आर्थिक केंद्र नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने वाले सशक्त, समावेशी और टिकाऊ स्थान बन सकते हैं। शहरों का असली उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि 'बेहतर जीवन' प्रदान करना है। यह तभी संभव है जब वे अनुभव से आकार लें और दृष्टि से दिशा प्राप्त करें।