
आपकी बात, क्या जीवनशैली का भी स्वास्थ्य से कोई संबंध है?
आयुर्वेद और प्रकृति की मदद लें
स्वास्थ्य का मूल आधार ही जीवनशैली है। सर्वविदित है कि खानपान,नैमित्तिक कर्म, आहार-विहार जीवनशैली का हिस्सा हंै और इन सब के लिए प्रकृति के अनुकूल आचरण अवश्यंभावी है। आयुर्वेद भी इन सबके लिए सिद्धांत निर्देशित करता है। ऐसे में आयुर्वेद व प्रकृति के अनुसार जीवनशैली सुनिश्चित होती है तो हमारे स्वास्थ्य को आरोग्यता प्राप्त हो सकती है। इसके विपरीत यदि हम इन सिद्धांतों व नियमों की अवहेलना करके मनमर्जी की जीवनशैली को अंगीकार करते हैं तो निरोगी शरीर की कल्पना बेमानी है। हमारे शरीर में वात, पित्त व कफ के त्रिदोष की अधिकता बीमारी का कारण है। यदि आयुर्वेद व प्रकृति के अनुसार हमारी जीवन शैली होती है, तो इन तीनों दोषों से सदा दूरी बनी रहती है और हमारा शरीर सदा स्वस्थ रहता है। कहा जाता है कि 'पहला सुख निरोगी कायाÓ। यह तभी संभव है जब हम इस काया को साधने का प्रयास करें और यह काया हमारी मजबूत जीवनशैली से ही साधी जा सकती है।
-सुदर्शन शर्मा , चौमूं, जयपुर
.................
स्वास्थ्य का जीवनशैली से सीधा संबंध
हमारी जीवनशैली का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। अनियमित रूप से भोजन करना, चिंताग्रस्त रहना और कुछ भी खा लेने से शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। कंप्यूटर युग में बच्चों और युवाओं का सोने का समय अनियमित है। देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना ही उनकी आदत बन गई है। मोबाइल फोन और लैपटॉप ही उनकी डाइनिंग टेबल बन गई है। शारीरिक श्रम के अभाव के कारण वे कम उम्र में ही कमर-दर्द, मोटापा,उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अनिद्रा और चिड़चिड़ापन जैसी बीमारियों के शिकार हो रहें हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित जीवनशैली का पालन करना आवश्यक है।
-विभा गुप्ता, मैंगलोर
.........................
जरूरी है नियमित दिनचर्या
अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी जीवनशैली व नियमित दिनचर्या का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए सूर्योदय से पूर्व उठना, नियमित योग प्राणायाम करना, घर का शुद्ध भोजन करना और रात्रि को समय पर सोना आवश्यक है। चिंताजनक बात यह है कि आज की युवा पीढ़ी का जीवन इसके विपरीत है।
-विनोद बोरदिया, केकड़ी
.....................
व्यायाम की आदत डालें
अगर आपको स्वस्थ जीवन जीना है, तो सादी जीवनशैली अपनाइए, वर्ना छोटी उम्र में ही बीमारियां जकड़ लेती हैं। आप थाली में उतना ही भोजन लें जितना आप खा सकते हैं। साथ ही व्यायाम की आदत डालें।
-प्रियव्रत चारण, जोधपुर
...................
जीवनशैली में सुधार जरूरी
अच्छे स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में सुधार आवश्यक है। रोजाना व्यायाम और अच्छा खाना अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
शेरू सांकडिय़ा, जैसलमेर
.................
घातक है खराब जीवनशैली
मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली का होना अति आवश्यक है। खराब जीवनशैली से मानसिक और शारीरिक रोग तेजी से उभर रहे हैं।
अनोप भाम्बु, जोधपुर
................
प्रकृत्ति के अनुकूल जीवनशैली जरूरी
दैनिक जीवनशैली का स्वास्थ्य के साथ गहरा संबंध है। जीवनशैली को जितना साधारण और प्रकृत्ति के अनुकूल बनाएंगे उतना ही स्वस्थ रहेंगे। अच्छी जीवनशैली की अनदेखी करने से आधुनिक युग में स्वास्थ्य संबंधी कई विपरीत प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।
- कुमार जितेन्द, मोकलसर, बाड़मेर
...........
नियमित दिनचर्या जरूरी
जीवनशैली का स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। सादा और नियमित दिनचर्या वाले लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच जाते है। अनियमित जीवनशैली वाले अनेक लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं।
-कुमेर मावई, करौली
.................
बदल गई जीवनशैली
हमारी जीवनशैली का स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारे रहन-सहन में जो बदलाव हुआ है उससे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव हुआ है। खाने-पीने, सोने के समय में बदलाव, श्रम की कमी, फास्ट फूड का उपयोग आदि के कारण अस्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा मिला है।
-हरिप्रसाद चौरसिया, देवास, मध्यप्रदेश
..................
सही जीवनशैली से निरोगी काया
सकारात्मक सोच, योग व व्यायाम करने की आदत तथा फास्ट फूड से बचने व किसी भी तरह का नशा न करने की आदत सही जीवन शैली है, जो बीमारियों से मुक्त रखने में मददगार बनती है। सही जीवनशैली से निरोगी काया संभव है।
-शिवजी लाल मीना, जयपुर
Published on:
04 Oct 2022 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allओपिनियन
ट्रेंडिंग
