पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढऩे से पूरे विश्व में वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है। वृक्ष तथा वन प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान करते हैं।
दलाई लामा, (बौद्धधर्म गुरु)
नए वृक्ष लगाने के साथ जो वृक्ष मौजूद हैं, उनका ध्यान रखना भी बहुत आवश्यक है। यह सौभाग्य की बात है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढऩे से पूरे विश्व में वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है। वृक्ष तथा वन प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान करते हैं। पर्यावरण संरक्षण का कार्य हम सभी के लिए एक सार्वभौमिक उत्तरदायित्व है। यदि आपके आंगन में एक वृक्ष है, तो वह अपने चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता और शांति का माहौल बनाता है।
फलदार वृक्ष है, तो आप फल खा सकते हैं, उसके नीचे बैठ सकते हैं और ठंडी छांव का आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ समय वृक्ष को देना होगा। इसके लिए धैर्य की आवश्यकता होगी। खासतौर पर फलों के पेड़ लगाकर हम न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हैं, बल्कि इंसान ही नहीं दूसरे जीवों की भूख मिटाने में भी मदद करते हैं। नए पेड़ लगाए जाएं और आप के चारों ओर जो पहले से ही बढ़ रहे हैं, उनका भी संरक्षण किया जाए।