7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गीता में निष्काम कर्म का संदेश तनाव को दूर करने वाला

जब हम गीता की बात करते हैं तो श्रीकृष्ण के निष्काम कर्मयोग की बात जरूर होती है। जब हम निष्काम कर्मयोग को पढ़ते हैं तो लगता है कि जब व्यक्ति बिना फल की इच्छा के कर्म करेगा तो न तो कभी व्यथित होगा और न ही जीवन में भटकेगा। हम बिना फल की कामना से कर्म करें, यह हमारा दायित्व भी है और कर्तव्य भी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Patrika Desk

Aug 18, 2022

gita.jpg

जीवन में जब भी कुछ क्षण फुर्सत के मिलें तो हमें गीता जरूर पढ़नी चाहिए। राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी का लिखा ग्रंथ 'गीता विज्ञान उपनिषद' हमारी पुरातन संस्कृति व उत्कृष्ट धर्म की झलक तो है ही, व्यक्ति को जीने की राह बताने वाला ग्रंथ भी है। यह कृति जीवन मूल्यों की स्थापना को नई दिशा देती है। वेद विज्ञान को सरल भाषा में सामने लाने का काम राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश ने किया और उस काम को गुलाब जी आगे बढ़ा रहे हैं।