14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी बात…अमरीका और इजरायल को ईरान की चेतावनी का क्या असर होगा?

पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

VIKAS MATHUR

Nov 04, 2024

मध्य पूर्व में बढ़ सकता है तनाव
ईरान की चेतावनी अमरीका और इजराइल के लिए एक गंभीर संदेश है, जो मध्य पूर्व में तनाव को बढ़ा सकता है। इस चेतावनी से अमेरिका और इजराइल अपनी सुरक्षा और रणनीतिक योजनाओं पर पुनर्विचार कर सकते हैं, विशेष रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उसके क्षेत्रीय प्रभाव को देखते हुए। इसके चलते दोनों देश क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति और सहयोग को मजबूत कर सकते हैं। जिससे शक्ति संतुलन में बदलाव संभव है। इस तनाव से क्षेत्रीय स्थिरता पर असर पड़ सकता है और वैश्विक शक्तियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
— संजय माकोड़े, बैतूल

ईरान की चेतावनी को गंभीरता से लेना होगा
ईरान परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने का दावा करता है। इसकी चेतावनी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। अपने नागरिकों की रक्षा के लिए वह किसी भी सीमा को लांघ सकता है। वह अपनी परमाणु मिसाइलों की क्षमता को बढ़ाकर हमले का जवाब देने में सक्षम है।अमरीका और इजरायल को उसकी चेतावनी को गंभीरता से लेना होगा।
—निर्मला देवी वशिष्ठ, राजगढ़ अलवर

दोनों देश सतर्क हो जाएंगे
ईरान की चेतावनी को दोनों देश गंभीरता से लेंगे और सतर्क हो जाएंगे। अपनी सैन्य ताकत को मजबूत कर सुरक्षा बढ़ा देंगे। सहयोगी देशों के साथ मिलकर ईरान की अर्थव्यवस्था को अलग थलग करने की कोशिश करेंगे। वे उसकी तेल और गैस निर्यात क्षमता पर प्रतिबंध लगवा देंगे
—लहर सनाढ्य, उदयपुर राजस्थान

बढ़ सकती है तृतीय विश्व युद्ध की आशंका
वर्तमान समय में ईरान द्वारा अमेरिका और इसराइल को अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज बढ़ाने के साथ अपनी परमाणु नीति में बदले की धमकी दी है। यदि गुप्त रूप से ईरान एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बन चुका हैं तो निकट समय में तृतीय विश्व युद्ध की आशंका बढ़ सकती है।।
विनायक गोयल, रतलाम, मध्यप्रदेश

दोनों देशों पर कोई असर नहीं होगा
अमरीका और इजरायल दोनों ऐसे देश हैं जो किसी की धमकी या चेतावनी से डरे बिना वही करते हैं जो ठान लेते हैं। इन दोनों देशों पर ईरान की चेतावनी का कोई असर नहीं होगा ।

  • वसंत बापट, भोपाल

अमरीका और इजरायल में बढ़ेगी निकटता
अमेरिका और इजराइल को ईरान की चेतावनी का असर अमेरिका और इजरायल के लिए ही फायदेमंद होगा यह दोनों और करीब आएंगे और ईरान को माकूल जवाब देने की बात करेंगे। वैसे भी इजराइल से निपटना ईरान के लिए आसान नहीं है।
कृष्ण मुरारी, संगरिया, राजस्थान

अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव में हालात बिगड़ने का डर
अमेरिका एवं इजरायल को चेतावनी के बाद अमरीका में राष्ट्रपति चुनावों पर असर पड़ सकता है। अमरीका में तनाव बढ़ सकता है।
—अजीतसिंह सिसोदिया - खारा बीकानेर