29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी: फाइनल फाइट में भारत को मिली हार, बेल्जियम ने 2-1 से दी मात

न्यूजीलैंड में जारी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम को फाइनल में बेल्जियम के हाथों फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Jan 2018, 10:29 AM IST

hockey

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में जारी चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना बेल्जियम से हुआ। फाइनल फाइट में ओलपिंक सिल्वर मेडल विनर बेल्जियम ने भारतको 2-1 के अंतर से मात दे दी। इस टूर्नामेंट में भारत ने शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड को मात देते हुए फाइनल का टिकट कटाया था। लेकिन फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा।

बेल्जियम ने हासिल की थी शुरुआती बढ़त
खिताबी मुकाबले में बेल्जियम ने पहला गोल करते हुए भारत पर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी। मैच के चौथे ही मिनट में बेल्जियम ने टॉम बून के गोल से बढ़त बना ली।जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके पर सुंदर बचाव किया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने बेल्जियम के दो पेनल्टी कॉर्नर को जरूर बेकार कर दिया, लेकिन बराबरी का गोल दागने में विफल रही।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने की वापसी
भारत ने दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए स्कोर को बराबरी पर ला दिया। भारत की ओर से 19वें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से हमले जारी रहे, लेकिन हाफटाइम तक स्कोर बराबरी पर ही रहा।

तीसरे हाफ में बेल्जियम ने ली बढ़त
मैच में अगला गोल तीसरे हाफ में हुआ। बेल्जियम ने 36वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर को 2-1 कर दिया। सेबेस्टियन डॉकियर ने यह बेशकीमती गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने जबर्दस्त बचाव करते हुए 45वें मिनट में बेल्जियम के लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर बेकार किए। भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने आखिरी क्वार्टर में शानदार बचाव किए। लेकिन भारत की ओर से और कोई गोल नहीं हो सका। आखिरकार ने बेल्जियम ने 2-1 से बाजी मार ली. हालांकि 58वें मिनट में भारतीय टीम का पेनल्टी कॉर्नर जाया गया।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग