
मैरी कॉम को हराने के बाद अजीजे नीमानी का बढ़ गया आत्म विश्वास, बताया महान मुक्केबाज
बर्लिन : कोसोवो मूल की जर्मन मुक्केबाज अजीजे निमानी पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी काफी तेजी से पहचान बनाई है। उन्होंने हाल ही में यूरोपीय चैंपियनशिप के 51 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। पदक जीतने के बाद अजीजे ने कहा कि उनके अंदर आज जो यह आत्म विश्वास आया है कि अंतरराष्ट्रीय सर्किट में वह किसी भी मुक्केबाज को मात दे सकती हैं, वह एमसी मैरी कॉम की वजह से है। उन्होंने कहा कि 2016 ओलिंपिक क्वॉलिफायर के दौरान मैरी कॉम को हराने वाला मुकाबला मेरे लिए काफी अहम रहा।
कहा- महान हैं मैरी कॉम
अजीजे ने भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम की दिल खोल कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह महान महिला मुक्केबाज हैं। अगर आपने उन्हें हरा दिया तो समझिए आप हर किसी को हरा सकते हैं। निश्चित रूप से मैरी कॉम के खिलाफ खेला गया यह मुकाबला उनके लिए काफी अहम बाउट था। इसने दिखाया कि वह भी शीर्ष पर पहुंच सकती हैं।
मैरी कॉम को हरा कर जिंदगी बदल गई
कोसोवो मूल की जर्मन मुक्केबाज अजीजे निमानी ने कहा कि वह इस बात को स्वीकार करती हैं कि 2016 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय स्टार मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को हराकर उनकी जिंदगी बदल गई। बता दें कि अजीजे ने अस्ताना में 2016 विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में मैरी कॉम को हरा दिया था। इस हार की वजह से मैरी कॉम का रियो ओलिंपिक में खेलने का सपना टूट गया था।
Published on:
12 Nov 2018 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
