31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई एशियन मीट के लिए बॉक्सिंग फेडरेशन टीम भेजने को लेकर दुविधा में

जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो खेलों के लिए नौ मुक्केबाजों ने ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया है। दुबई प्रतियोगिता 21 मई से शुरू हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 1 May 2021, 8:55 PM IST

boxing_federation.jpg

नई दिल्ली। एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके मुक्केबाजों को दुबई भेजने को लेकर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के भीतर दुविधा की स्थिति है। जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो खेलों के लिए नौ मुक्केबाजों ने ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया है। दुबई प्रतियोगिता 21 मई से शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021 Points Table

इन कोटा विजेताओं में से दो - सिमरनजीत कौर (महिला 60 किग्रा) और आशीष कुमार (पुरुष 75 किग्रा) - हाल ही में कोविड पॉजिटिव पाए गए और अब वे सुधार की राह पर हैं। हालांकि बीएफआई ने दुबई प्रतियोगिता में सिमरनजीत की भागीदारी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है क्योंकि वह महाद्वीपीय आयोजन से एक सप्ताह पहले 15 दिन का क्वारंटीन पूरा करेंगी। इसी तरह कुमार की स्थिति भी साफ नहीं है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021 Orange Cap Holders List

बीएफआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, मुक्केबाजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें टीम को नहीं भेजना चाहिए क्योंकि एशियाई इवेंट में प्रतिस्पर्धा करने ,से ज्यादा महत्वपूर्ण खिलाडिय़ों का स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा, टीम के कोचों को मुक्केबाजों को बाध्य नहीं करना चाहिए। अगर कोई बॉक्सर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दौरान कोडि -19 पॉजिटिव पाया जाता है, तो इसका मतलब होगा कि टोक्यो ओलंपिक के करीब आकर उसे 15 से 20 दिन के लिए प्रशिक्षण को छोडऩा होगा। मार्च में भारतीय टीम ने स्पेन और तुर्की में अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया। दोनों घटनाओं के दौरान, इलीट मुक्केबाजों में कुछ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

यह भी जानें— IPL 2021 Most Runs By A Batsman Orange Cap

आइए जानें— Ipl-2021-Points-Table