
Yomif Kejelcha World Record: इथोपिया के 27 वर्षीय धावक योमिफ केजेल्चा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेलेंसिया हाफ मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाकर खिताब जीता। इस दौरान उन्होंने लिस्बन में तीन साल पहले बनाए युगांडा के जैकब किप्लिमो के रिकॉर्ड को सिर्फ एक सेकेंड के अंतर से तोड़ दिया। योमिफ ने पुरुष हाफ मैराथन 57 मिनट और 30 सेकेंड में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2021 में जैकब किप्लिमो ने 57 मिनट और 29 सेकेंड का समय निकाला था।
- योमिफ केजेल्चा ने करियर की सिर्फ छठी हाफ मैराथन में कमाल किया और विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले उन्होंने 2019 में वन मील वल्र्ड इंडोर चैंपियनशिप में भी तीन घंटे 47.01 मिनट के साथ विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
- इथोपियाई एथलीट ने वेलेंसिया में विश्व रेकॉर्ड जीत के दौरान केन्या के डेनिएल माटिएको और इसाया किपकोएच को पीछे छोड़ा, जो उनसे काफी पीछे क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
दो विश्व रेकॉर्ड अपने नाम कर चुके योमिफ केजेल्चा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक नहीं जीत पाने का मलाल है। पेरिस में केजेल्चा ने 10 हजार मीटर रेस में शिरकत की थी। हालांकि वह आधे से ज्यादा समय तक शीर्ष पर थे, लेनिक आखिरी कुछ मीटर में पिछड़ गए और छठे स्थान पर रहे।
Published on:
28 Oct 2024 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
