24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेसलर प्रवीण से मारपीट मामले में ओलंपियन सुशील और उनके समर्थकों पर FIR दर्ज

सुशील और उनके समर्थकों पर आईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 30 Dec 2017, 12:10 PM IST

wrestler,FIR,Olympian Sushil kumar, wrestler praveen rana

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए क्वालिफाई करने के बाद भी रेसलर सुशील कुमार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। रेसरल प्रवीण राणा से मारपीट करने पर दिल्ली पुलिस ने ओलंपियन सुशील कुमार और उनके समर्थकों के नाम एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में दिल्ली पुलिस के डीसीपी सेंट्रल एमएस रंधावा ने बताया कि प्रवीण राणा के साथ मारपीट करने पर सुशील और उनके समर्थकों पर आईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल ओलंपियन सुशील कुमार और रेसरल प्रवीण राणा के समर्थक आमने सामने आ गए थे। शुक्रवार को दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में दोनों के समर्थकों ने जमकर मारपीट की। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पहलवानों के समर्थन एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आ रहे हैं।

स्पोर्ट्स में ऐसा नहीं होता
पहलवान सुशील कुमार ने इस घटना पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। खेल में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए सुशील क्वालीफाई
आपको बता दें कि सुशील कुमार ने 2018 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सुशील ने 74 किलोग्राम वर्ग में जितेंद्र कुमार को मात देकर अपनी जगह पक्की की है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग