29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी: फाइनल मुकाबले में बेल्जियम की जीत, शूटआउट में हार गया भारत

न्यूजीलैंड में जारी चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 28 Jan 2018, 4:55 PM IST

hockey

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में जारी चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। हेमिल्टन में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारित समय तक 4-4 की बराबरी पर थी। जिसके बाद मैच का निर्णय शूट आउट में चला गया। जहां भारत को 3-0 के अंतर से हार मिली। वर्ल्ड नम्बर-3 बेल्जियम की टीम शूट आउट में काफी तेज दिखी। बेल्जियम के खिलाड़ियों ने तीन गोल किए। यह मैच गालाघार हॉकी स्टेडियम में खेला गया था।

पेनाल्टी शूट आउट में इन खिलाड़ियों को किया गोल
पेनाल्टी शूटआउट में बेल्जियम के लिए फेलिक्स डेनायर, सबास्टियन डॉकियर और अर्थर वान डोरेन ने गोल किए जबकि निर्धारित समय में टैंगु कोसिन (41), सेड्रिक चार्लियर (43), अमारी कुस्टर्स (51) और फेलिक्स (56) ने गोल किए।

रमनदीप ने किए दो गोल
भारत के लिए रमनदीप सिंह ने 29वें और 53वें मिनट में गोल किए। इसके अलावा नीलकंठ शर्मा ने 42वें और मंदीप सिंह ने 49वें मिनट में गोल किया। इससे पहले, कांस्य पदक के मुकाबले में जापान ने मेजबान न्यूजीलैंड को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस मैच का भी फैसला शूटआउट से हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।

चौथे मैच में थमा भारत की जीत का सिलसिला
फाइनल में मिली हार के साथ ही भारतीय टीम के जीत का सिलसिला भी थम गया। शनिवार को जापान के खिलाफ हुए मैच में जीत दर्ज कर भारत ने हैट्रिक पूरी की थी। इससे पहले भारत ने बेल्जियम और न्यजीलैंड को भी मात दी थी।

जापान को हरा कर पहुंचा था भारत

न्यूजीलैंड में खेले जा रहे चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने शनिवार को जापान पर बड़ी जीत दर्ज की थी। टूर्नामेंट में ये भारत की लगातार तीसरी जीत थी। बता दें कि इससे पहले भारत ने बेल्जियम और मेजबान न्यूजीलैंड को भी हराया था। गालाघेर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने मनदीप सिंह और रमनदीप सिंह के गोलों के दम पर जापान को मात दी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग