
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि इस साल बेशक कई बड़े टूर्नामेंट खेले जाने हैं लेकिन उनकी टीम हर टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने और पदक जीतने को तैयार है। इस साल सुल्तान अजलान शाह कप और राष्ट्रमंडल जैसे खेलो के साथ विश्व कप भी खेला जाना हैं। मनप्रीत का मानना है कि उनकी टीम इन सभी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मनप्रीत ने कहा
भारत ने साल 2017 का अंत वर्ल्ड लीग फाइनल में कांस्य पदक जीतने के साथ किया था।मनप्रीत ने एक बयान में कहा, "हमें जरूरी आराम मिल चुका है, मानसिक तौर पर भी और शारीरिक तौर पर भी। टीम इस साल सुल्तान अजलान शाह कप के लिए पूरी तरह से तैयार है।'उन्होंने कहा, "पिछले साल हमने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस साल हमारी कोशिश एशियाई खेलों में अपना खिताब बचाने और टोक्यो ओलम्पिक-2020 में सीधे क्वालीफाई करने की होगी।"
विश्व कप जीतने का सबसे बड़ा मौका
मनप्रीत सिंह ने कहा, "हमारे सामने सबसे बड़ा मौका अपने घर में विश्व कप जीतने का है। इसलिए हम अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इसकी शुरुआत हम सुल्तान अजलान शाह कप और राष्ट्रमंडल खेलों से करेंगे।"
Published on:
13 Feb 2018, 5:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.