29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला हॉकी टीम की फिटनेस को ले कर चिंतित है कोच हरेंद्र

भारतीय महिला हॉकी टीम कोरिया दौरे की शुरुआत तीन मार्च को करेगी। इस दौरे पर टीम मेजबान टीम के साथ पांच मैच खेलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 14 Feb 2018, 8:35 PM IST

Indian women hockey coach Harendra is worried about players fitness

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस साल कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों का आयोजन होना है और इसलिए, टीम का फिट तथा चोट मुक्त रहना जरूरी है। राष्ट्रमंडल खेलों और कोरिया दौरे की तैयारी हेतु भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन 16 फरवरी से बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में हो रहा है।

यह साल बहुत महत्वपूर्ण है
इस शिविर के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को 34 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। कोच हरेंद्र ने कहा, "यह साल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, टीम के लिए फिट और चोटों से मुक्त रहना बेहद जरूरी है, ताकि हम बड़े टूर्नामेंटों के लिए अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।" महिला टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस शिविर में वह टीम की खिलाड़ियों की तेजी और फुर्ती पर अधिक ध्यान देंगे।

कोरिया से पांच मैच खेलेगी भारत
भारतीय महिला हॉकी टीम कोरिया दौरे की शुरुआत तीन मार्च को करेगी, जो 12 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरे पर टीम मेजबान टीम के साथ पांच मैच खेलेगी। कोच ने कहा कि कोरिया दौरा टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि कोरिया में ही मई में पांचवें महिला एशियाई चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होगा। ऐसे में उसकी परिस्थितियों से भलीभांति परिचित होने में यह दौरा बहुत मदद करेगा। महिला खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए हरेंद्र का कहना है कि इस साल उन्हें अच्छे परिणामों की आशा है। इसमें महिला हॉकी विश्व कप भी शामिल है, जो इस साल जुलाई में होगा।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग