नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL 21) के ऐतिहासिक कोलकाता डर्बी के दूसरे चरण में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने एक बार फिर से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 3-1 की शानदार जीत दर्ज की। दुनिया की सबसे पुराने डर्बी में से एक कोलकाता डर्बी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर डर्बी के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले में एटीके मोहन बागान ने सातवें सीजन के 99वें मैच में एससी ईस्ट बंगाल 3-1 से हराया। एटीकेएमबी ने कोलकाता डर्बी के पहले मुकाबले में भी ईस्ट बंगाल को हराया था।