2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई सिटी एफसी ने केरला ब्लास्टर्स को उसके घर में दी मात

मुंबई के लिए अमिने ने किया एकमात्र गोल

2 min read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Oct 25, 2019

mumbai_city_fc.jpg

कोच्चि। केरला ब्लास्टर्स इंडियन सुपर लीग ( आईएसएल ) के छठे सीजन के अपने दूसरे मैच में विजयी क्रम को जारी नहीं रख सकी। इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रही मुंबई सिटी एफसी ने ब्लास्टर्स को उसके घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1-0 से हरा दिया।

केरला ने इसी मैदान से सीजन की शुरुआत की थी और दो बार की विजेता एटीके को 2-1 से हराया था। मैच में मुंबई उस पर हावी पड़ी और पूरे तीन अंक लेने में सफल रही। मुंबई के लिए यह गोल अमिने चेरेमिती ने 82वें मिनट में किया।

मेजबान टीम शुरुआत में ही एक बड़ा घाव खाने से बच गई। उसके खिलाड़ी गियानी जुइवेरलून ने बॉक्स के अंदर अमिने को पीछे से टैकल करने की कोशिश में गिरा दिया। मुंबई ने इस पर पेनाल्टी की मांग की जिसे रेफरी ने नकार दिया।

अपने घर में मेजबान टीम असहज हो रही थी। मुंबई ने गेंद को अपने पास रखने की कोशिश की जिसमें वो सफल भी हो रही थी। 19वें मिनट में उसके स्टार खिलाड़ी पाउलो मचाडो ने गोल करने की कोशिश की जो सफल नहीं हो सकी।

मेजबान टीम के लिए मैच में पहला मौका 24वें मिनट में आया जब उसे फ्री किक मिली। सर्गियो सिंडोचा के क्रॉस पर केरला के स्टार बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने अच्छा प्रयास किया लेकिन गेंद बाहर चली गई। 29वें मिनट में केरला के गोलकीपर बिलाल हुसैन खान ने गेंद पर से नियंत्रण खो दिया था। किस्मत ने मेजबान टीम का साथ दिया जो मुंबई इस मौके को भुना नहीं सकी।

केरला के पास 44वें मिनट में एक बेहद करीबी मौका आया। उसे एक और फ्री किक मिली जो गोल में तब्दील नहीं हो सकी।

दूसरे हाफ की शुरुआत मुंबई ने फिर से अच्छी की। गेंद को अपने पास रख पाने में मुंबई सफल हो रही थी। इसी बीच 53वें मिनट में मेहमान टीम के पास एक और शानदार मौका आया। लार्बी ने बाएं छोर से लो क्रॉस पास बॉक्स के अंदर डाला। सोउगोउ ने स्लाइड मार कर गेंद को नेट में डालने की कोशिश लेकिन गेंद बाहर चली गई।

इसी बीच केरला ने एक बदलाव किया और 54वें मिनट में हालिचरण नार्जरी को बाहर कर राहुल को मैदान पर उतारा गया। 61वें मिनट में मुंबई के सार्थक को रैफरी ने पीला कार्ड दे दिया। 64वें मिनट में केरला के जाइरू को भी पीला कार्ड दे दिया गया।

दोनों टीमों की कोशिशों में कमी नहीं आई थी। यह लगने लगा था कि मैच ड्रॉ रहेगा। तभी मुंबई की किस्मत ने करवट बदली। इसमें केरला के डिफेंस की भी गलती रही जिन्होंने अमिने को खाली छोड़ दिया। अमिने को सौविक चक्रवर्ती का पास मिला और उन्होंने आसानी से गोलपोस्ट के सामने से गेंद को नेट में भेज अपनी टीम के लिए गोल किया। अमिने का यह गोल मुंबई के लिए विजयी गोल साबित हुआ।