
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलियर्ड्स प्लेयर पंकज अडवाणी को 150-अप प्रारूप में 22वां विश्व खिताब जीतने पर बधाई दी है। पंकज ने हाल ही में म्यांमार में आयोजित हुए आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर पंकज को इस शानदार जीत की बधाई दी। पीएम ने लिखा, "बधाई हो पंकज अडवाणी। पूरे देश को आप पर गर्व है। आपका तप सराहाने योग्य है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
भारतीय खिलाड़ी ने पिछले साल की तरह इस साल भी फाइनल में ने थ्वाय को 6-2 से करारी मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। बिलियर्ड्स शॉर्ट फॉर्मेट (150 अप प्रारूप ) के विश्व स्तर पर पंकज का यह लगातार चौथा खिताब है।
अडवाणी ने पिछले साल भी थ्वाय को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय खिलाड़ी ने 2014 के बाद से हर साल बिलियर्ड्स या स्नूकर या दोनों में ही खिताब जीता है।
Updated on:
17 Sept 2019 12:27 pm
Published on:
16 Sept 2019 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
