
ott web series
OTT Web Series: घर पर बैठकर ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना काफी लोगों को पसंद है। ऐसे में अगर आप बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर कई ऑप्शन्स हैं। इन सीरीज को आप फ्री में देख सकते हैं, जिसमें इतना सस्पेंस है कि गुत्थी सुलझाने में आपका दिमाग भी हिल जाएगा। चलिए इनकी लिस्ट देखते हैं।
बॉबी देओल की सीरीज आश्रम ओटीटी प्लेटफॉर्म MX प्लेयर पर मौजूद है, जिसे आप फ्री में देख सकते हैं। इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला काशीपुर वाले के रोल में नजर आए हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे सामाजिक रूप से पिछड़े और प्रताड़ित लोगों को बाबा अपने जाल में फंसा लेते हैं।
ओटीटी पर सीरीज देखने के लिए मत्स्य कांड को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें। इसमें रवि दुबे , जोया अफरोज , पीयूष मिश्रा और रवि किशन जैसे कलाकार शामिल हैं। इसे आप MX प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं।
'रक्तांचल' ओटीटी प्लेटफॉर्म MX प्लेयर पर फ्री में उपलब्ध है। यह सीरीज मुख्तार अंसारी की जिंदगी पर आधारित है और इसमें माफिया गैंग की कहानी दिखाई गई है।
भौकाल वेब सीरीज IPS नवनीत सिकेरा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने अभी तक 50 से ज्यादा एंकाउंटर किए हैं। भौकाल में नवनीत के इंजीनियर बनने से लेकर पुलिस बनने तक की कहानी दिखाई गई है। इसमें नवनीत का रोल एक्टर मोहित रैना ने निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसे भी आप MX प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं।
वेब सीरीज 'धारावी बैंक' की कहानी भी रोमांच से भरपूर है। इसमें सुनील शेट्टी हैं और यह उनकी पहली वेब सीरीज है। इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय भी हैं। धारवी बैंक को आप MX प्लेयर पर देख सकते हैं।
Updated on:
22 Oct 2024, 11:34 AM IST
Published on:
22 Oct 2024, 11:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.