24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khatron Ke Khiladi 14: आलिया भट्ट को देखकर भौचक्के रह गए अभिषेक, एक्ट्रेस के सामने ही तोड़ दिया इसका दांत

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो वीडियो में अभिषेक कुमार ने आलिया भट्ट नजर से मुलाकात की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 24 Sep 2024, 10:52 AM IST

khatron ke khiladi 14 promo

khatron ke khiladi 14 promo

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट-बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'के ग्रैंड फिनाले को एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शो के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं। प्रमोशनल वीडियो में अभिषेक की आंखों पर पहले पट्टी बंधी दिख रही है। जब उनकी आंखों से वो पट्टी हटाई जाती है तो सामने आलिया भट्ट को देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता। इस मजेदार वीडियो में अभिषेक के रिएक्शन का मजेदार नजारा तो है ही साथ ही वो गाना भी है जो उनके इमोशंस पर पानी फेर देता है।

 'खतरों के खिलाड़ी 14'के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो वीडियो

'खतरों के खिलाड़ी 14'के ग्रैंड फिनाले को एक प्रोमो वीडियो में जैसे ही अभिषेक अपने सामने आलिया को देखते हैं वह खुशी से नाचने लगते हैं। वह कहते हैं- क्या मैं इन्हें टच करके देख सकता हूं? फिर अभिषेक अपनी ये खुशी अपने साथियों के तरफ देखकर जाहिर करते हैं। इसके बाद वो घुटने पर बैठकर कहते हैं- सच में आप बहुत ब्यूटिफुल हैं। इसपर आलिया कहती हैं- एक गाना है, जो मैं आपको डेडिकेट करना चाहूंगी। इसी के साथ पीछे से गाना बजता है- फूलों का तारों का... और ये सुनते ही अभिषेक के चेहरे का रंग उड़ जाता है। इसके बाद अभिषेक चीख पड़ते हैं और वहां पीछे बने दांतों जैसी आकृति को तोड़ने लगते हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 14' ग्रैंड फिनाले

 'खतरों के खिलाड़ी 14' अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। इस शो के टॉप फाइनलिस्ट की बात करें तो अभिषेक कुमार शो के चौथे फाइनलिस्ट हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 14' का ग्रैंड फिनाले इसी वीक 28 सितंबर को होने जा रहा है।