2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्टिकल 370: पाकिस्तानी हिन्दू नेताओं ने अलापा ‘कश्मीर’ राग, भारत के फैसले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट बढ़ गई है सिंध के इन हिंदू नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कश्मीर मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है

2 min read
Google source verification
हरीराम किशोर

लाहौर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट बढ़ गई है। कश्मीर के नाम पर पूरी दुनिया से आर्थिक मदद लेने वाले पाकिस्तान की हकीकत फिर से पूरी दुनिया के सामने आ रही है।

जब इस मामले पर दुनिया के किसी भी देश ने समर्थन देने से इनकार किया तो अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक नया पैंतरा आजमाया है। इमरान खान धारा 370 को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हिंदू नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे में बदलाव के भारत सरकार के फैसले को खारिज करते हुए इसकी निंदा की है। इससे पहले इमरान खान ने कहा था कि यह सब आरएसएस की साजिश है।

भारत के फैसले से तिलमिलाए पाकिस्तान को अब 'अल्लाह का सहारा', दे रहा है गीदड़भभकी

पाकिस्तानी मीडिया 'द न्यूज इंटरनेशनल' की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल, सिंध के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक डॉ. खाटूमल जीवन, वीरजी कोल्ही, सांसद डॉ. महेश मलानी और सिंध के विधायक राणा हमीर सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि 'वे कश्मीरी भाइयों के उचित संघर्ष में उनके साथ हैं।'

इन नेताओं का कहना है कि भारत ने दक्षिण एशिया को गंभीर स्थिति की तरफ धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि सिंध के हिंदू अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए कोई भी बलिदान करने को तैयार हैं।

14 अगस्त को निकालेंगे रैली

रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदू नेताओं ने कहा कि 'कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है और भारत सरकार को इसके विशेष दर्जे में बदलाव का कोई हक नहीं है।' उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को दफन कर दिया है।

सिंध के इन हिंदू नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से 'कश्मीर में हो रहे जुल्म का संज्ञान लेने का' आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय देश के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को कश्मीरियों के समर्थन में राज्यभर में रैलियां निकालेगा। मंदिरों के बाहर पाकिस्तान और कश्मीर के झंडे फहराए जाएंगे।

पाकिस्तान ने कश्मीर मसले पर ईरान से मांगा समर्थन, इमरान खान ने हसन रुहानी से की बातचीत

बता दें कि पाकिस्तान ने धारा 370 खत्म करने के खिलाफ पूरी दुनिया से अपील की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें। भारत पर इमरान खान ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने कश्मीरियों के अधिकारों का हनन किया है। इस बाबत पाकिस्तान अमरीका , चीन , इंडोनेशिया, मालदीव आदि देशों के सामने गुहार लगा चुका है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Story Loader