7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पकिस्तान का आरोप- भारत बार-बार देता है युद्ध की धमकी

पाकिस्तान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में परमाणु युद्ध की आशंका जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pradeep Kumar Pandey

•

Updated: 19 Dec 2017, 10:40 AM IST

naseer khan janjua

नई दिल्ली। पाकिस्तान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में परमाणु युद्ध की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र की स्थिरता नाजुक हालत में है, और भारत-पाक में एटमी जंग की संभावना लगातार बनती जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर सेमिनार को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल नसीर खान जंजुआ (रिटायर्ड) ने यह दावा किया

भारत ने कई घातक हथियार जुटाए :पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी
उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत ने कई घातक हथियार जुटाए हैं। वह पाकिस्तान को बार-बार परंपरागत युद्ध की धमकी देता है। उन्होंने कहा कि परमाणु युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने दावा किया कि पाकिस्तान ने जब से अमरीका से गठबंधन किया, तब से वह आतंकवाद का सामना कर रहा है। यही नहीं उनका कहना है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारी कीमत चुकाई है, लेकिन विश्व ने इस नुकसान को कभी नही स्वीकारा। इसके बजाये अमरीका ने उल्टा पाकिस्तान पर हक्कानी नेटवर्क और तालिबान से संबंध रखने का आरोप लगाया।

पाक का दावा 'अमरीका ने इस्लामाबाद पर नई दिल्ली को प्राथमिकता दी है'
उन्होंने आगे कहा कि अमरीका ने, अफगानिस्तान में तालिबान के मजबूत होने से वहां अपनी नाकामी का दोष भी, पाकिस्तान पर मढ़ना शुरू कर दिया। उन्होने भारत-अमरीका की दोस्ती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अमरीका ने इस्लामाबाद पर नई दिल्ली को प्राथमिकता दी है और सीपीईसी का विरोध किया है।

कश्मीर मुद्दे पर भी साधा निशाना
पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर भी भारत-अमरीका को घेरने की कोशिश की, पाक ने सोमवार को अमरीका पर भारत की बोली और भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर विवाद पर अमरीका और भारत के समान विचार हैं। और अमरीका इस क्षेत्र में असंतुलन पैदा कर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इस क्षेत्र में चीन का विकास न हो और न ही रूसी शक्ति का पुनरुत्थान हो सके।