HIGHLIGHTS पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ( Ex PM Yusuf Raza Gilani ) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गिलानी के बेटे ने शनिवार दोपहर को जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि इसके लिए नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो यानी ( NAB ) जिम्मेदार है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ( Ex Prime Minister Shahid Khaqan Abbasi ) भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ( Pakistan ) में लगातार कोरोना संक्रमण ( coronavirus ) के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इससे आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े नेता व अधिकारी भी चपेट में आ रहे हैं। अब ये खबर आ रही है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ( Former PM Yusuf Raza Gilani ) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गिलानी के बेटे ने शनिवार दोपहर को जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि इसके लिए नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो यानी ( NAB ) जिम्मेदार है।
आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ( Former Prime Minister Shahid Khaqan Abbasi ) भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 9 जून को पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब शनिवार 13 जून को यूसुफ रजा गिलानी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गिलानी के बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता के कोरोना संक्रमित होने की वजह नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो है। मालूम हो कि NAB गिलानी और अब्बासी दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है।
कई नेता और मंत्री पहले हो चुके हैं संक्रमित
आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के कई नेता और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी मुस्लिम लीग-नवाज ( PML-N ) के प्रमुख शहबाज शरीफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने भी NAB पर ही कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि धनशोधन के एक मामले में 9 जून को NAB के सामने पेश हुए थे और वह वहीं से संक्रमित हुए हैं।
पीएमएल-एन नेता अताउल्लाह तरार ने कहा 'अगर शहबाज शरीफ को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार इमरान नियाजी (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान) और NAB होंगे।'
इसके अलावा पाकिस्तान में नेशनल असेंबली स्पीकर असद कैसर, सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल और पीपीपी नेता सईद गिलानी. हालांकि ये सभी अब ठीक हो चुके हैं। पिछले सप्ताह ही MQM-P के नेता फैसल सब्जवारी भी अपने परिजनों, पत्नी और बेटी के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले एक और फेडरल मंत्री शहरयार अफ्रीदी भी कोरोना पॉजिटिव हैं।
बलूचिस्तान प्रांत के गवर्नर सैयद फजल आघा, PTI पंजाब के MPA शाहीन रजा, सिंध के मंत्री गुलाम मुर्तजा बलूच, MNA मुनीर खान और PTI के मियां जमशेदुद्दीन भी कोरोना की चपेट में आने के बाद अपनी जान गंवा चुके हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।