30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

RBSE 12th Arts Result 2023: प्रदेश में 14वें स्थान पर पाली, बालिकाओं ने मारी बाजी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। प्रदेश में पाली इस बार 33 जिलों में 14वें नम्बर पर रहा है।

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 25, 2023

RBSE 12th Arts Result 2023: : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। प्रदेश में पाली इस बार 33 जिलों में 14वें नम्बर पर रहा है। बोर्ड का परिणाम आने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी छा गई। इस बार बालकों की तुलना में 1.87 प्रतिशत बालिकाएं अधिक उत्तीर्ण हुई। 91.94 प्रतिशत बालक व 93.81 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुई। वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में परिणाम 2.75 प्रतिशत कम रहा।

पिछले तीन साल में सबसे कम परिणाम
कला वर्ग का परीक्षा परिणाम पिछले तीन साल में इस बार सबसे कम रहा है। वर्ष 2020 में 94.26, वर्ष 2021 में 99.04, वर्ष 2022 में 95.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था। इस बार 92.88 प्रतिशत ही रहा है। वर्ष 2015 से 2019 के बीच लगातार परिणाम बढ़ा और इन पांच सालों में सबसे अधिक वर्ष 2019 में 91.22 प्रतिशत परिणाम रहा था। इसके बाद वर्ष 2021 में नौ साल में सबसे अधिक 99.04 प्रतिशत परिणाम रहा। इसका कारण कोरोना रहा। जिसमे बिना परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया था। इसके बाद वर्ष 2022 में परिणाम 3.41 प्रतिशत कम रहा।