13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षा बंधन शक्ति को जागृत करने का सर्वोत्तम पल : साध्वी किरण

राखी निर्माण प्रतियोगिता

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Aug 23, 2021

रक्षा बंधन शक्ति को जागृत करने का सर्वोत्तम पल : साध्वी किरण

रक्षा बंधन शक्ति को जागृत करने का सर्वोत्तम पल : साध्वी किरण

पाली. आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन रुई कटला में सोमवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। साध्वी किरण व साध्वी डॉ. प्रीति के सान्निध्य में राखी निर्माण प्रतियोगिता करवाई गई। ताराचंद जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम हर्षिता मेहता, द्वितीय नेहा मोदी, तृतीय प्रीति जैन व दिव्येश नाबरिया रहे।
कार्यक्रम में साध्वी किरण ने कहा के रक्षा बंधन का दिन शक्ति को जागृत करने का सर्वोत्तम पल है । इसके लिए हमें सभी विधि विधान का उपयोग करना होगा। रक्षाबंधन का दिन भावना और शक्ति को सुदृढ़ करने का दिन है। उन्होंने कर्मवती, राजा सुमति, कालकाचार्य, सुभद्रा आदि के शौर्य गाथा गाई।

इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ सभी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इसमें 3-3 सामायिक व प्रवचन प्रभावना के लाभार्थी अमृतलाल, नवीन कुमार, वर्षित कवाड़ परिवार रहा। संघ उपाध्यक्ष सज्जनराज गोलेच्छा ने बताया कि संघ अध्यक्ष धनराज कांठेड़, उपमंत्री संपत तातेड़, पदम ललवानी, केवलचंद धोका, शरबत पगारिया, इंदरचंद कोठारी, संपत पारख, पारस तलेसरा, लाभचंद बोहरा, पारस मोहनोत आदि उपस्थित रहे।