7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Christmas: क्रिसमस की तैयारियां पूरी, जन्मेंगे प्रभु यीशु

चर्च को आकर्षक रोशनी से सजाया
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Dec 24, 2023

Christmas: क्रिसमस की तैयारियां पूरी, जन्मेंगे प्रभु यीशु

क्रिसमस को लेकर उपहार बांटता सांता क्लॉज।

प्रभु यीशु का जन्मदिन यानि बड़ा दिन क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में उत्साह है। यह खुशी पूरे शहर व जिले पर छाई है। ईसाई समाज के लोगों ने क्रिसमस की तैयारियां भी पूरी कर ली है। शहर की कई दुकानों पर सांता क्लॉज सजाने के लिए पोशाक, टोपी आदि आकर्षित कर रही है। स्कूलों में भी बच्चों को सांत क्लॉज उपहार व चॉकलेट आदि बांट रहे है। वैसे प्रभु यीशु के जन्म की खुशी क्रिसमस उत्सव हर कोई मनाता है। युवाओं ने तो क्रिसमस पार्टी की तैयारियां भी की है।

गिरजाघरों में की गई सजावट
क्रिसमस को लेकर शहर के गिरजाघरों को रंगाई-पुताई करने के बाद आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। कैरोल गायल का दौर चल रहा है। ईसाई समुदाय के लोग धर्मगुरुओं के साथ समुदाय के घरों व प्रतिष्ठानों में जाकर कैरोल का गायन कर रहे है। क्रिसमस के तहत कई गिरजाघरों में गोशाला व प्रभु यीशु की झांकियां भी सजाई गई है, जो बच्चों के साथ युवाओं के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
बाजार में उपहारों की बहार
क्रिसमस पर्व पर उपहारों का बाजार सज गया है। दुकानों पर क्रिसमस पर्व से संबंधित क्रिसमस ट्री, गिफ्ट आइटम, ग्रीटिंग कार्ड्स, सितारे, चाॅकलेट सहित अन्य सामग्री की लोग खरीदारी कर रहे हैं। कई लोगों ने घरों में भी क्रिसमस ट्री सजाए हैं। क्रिसमस को लेकर 25 नवम्बर लगने से पहले चर्च में कैरोल गायन करेंगे। उसके बाद प्रभु के जन्म पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

सांता के साथ मनाया क्रिसमस
सेंटपॉल विद्यालय में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष में विद्यार्थियों के लिए क्रिसमस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सिस्टर मरीना व प्राचार्य जितिन मैथ्यू ने दीप प्रज्वलन से किया। विद्यार्थियों के लिए केरौल गायन की स्पद्धाZ भी आयोजित की गई। सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफी व उपहार दिए। प्राचार्य फादर जितिन मैथ्यु ने प्रभु यीशु के बारे में जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग