13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : जैसलमेर से राणकपुर पहुंचा फ्रांस का बाइक दल, स्क्रीनिंग जांच के बाद दिया मंदिर में प्रवेश

Corona virus : कोरोना वायरस का खौफ :-पाली पुलिस अधीक्षक की सूचना पर फ्रांस के बाइक दल की हुई स्क्रीनिग जांच [ Screening test ]

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 16, 2020

VIDEO : जैसलमेर से राणकपुर पहुंचा फ्रांस का बाइक दल, स्क्रीनिंग जांच के बाद दिया मंदिर में प्रवेश

VIDEO : जैसलमेर से राणकपुर पहुंचा फ्रांस का बाइक दल, स्क्रीनिंग जांच के बाद दिया मंदिर में प्रवेश

पाली/सादड़ी। कोरोना वायरस का ख़ौफ बना हुआ है। फ्रांस के 9 सैलानियों का बाइक दल सोमवार को सादड़ी पहुंचा। कोरोना की आशंका को लेकर पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी की सूचना पर सादड़ी पुलिस ने सैलानियों रेकी की। राणकपुर पहुंचने पर चिकित्सा विभाग ने दल के 9 सदस्यों की स्क्रीनिंग जांच करने के बाद मंदिर में प्रवेश दिया।

सादड़ी थानाप्रभारी गिरधरसिंह ने बताया कि फ्रांस का 9 सदस्यों का बाइक दल जो जैसलमेर से रवाना होकर सोमवार को सादड़ी पहुंचा। कोरोना वायरस की आशंका को लेकर पुलिस अधीक्षक कोटोकी से मिली सूचना के बाद इस दल के सदस्यों की राणकपुर तक रेकी की गई। इस बीच दल ने एक होटल पर खाना खाया।

दल के राणकपुर मंदिर पहुंचने पर चिकित्सा विभाग की टीम ने 9 सदस्यों की स्क्रीनिंग जांच की। जांच पूरी होने बाद इस दल को मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर में दर्शन व अवलोकन करने के बाद यह दल उदयपुर के लिए रवाना हो गया।