29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित, अगस्त में नि:शुल्क पौध वितरण का निर्णय

पाली

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

आहोर. शहर में जय गौमाता नि:स्वार्थ जल, पर्यावरण एवं जीवदया सेवा संस्थान आहोर की बैठक संस्थान अध्यक्ष हेमाराम सुथार की अध्यक्षता में यहां दूदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी अगस्त माह में आमजन को नि:शुल्क पौध वितरण करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। संस्थान पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में संस्थान के सदस्यों एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया।