29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंबित मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों का प्रदर्शन, 5 अगस्त को सांकेतिक हड़ताल की चेतावनी

पाली

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

सिरोही @ पत्रिका। भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप 'सी' सिरोही मंडल एवं पोस्टमैन-एमटीएस कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मंडल कार्यालय के बाहर भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर केंद्र सरकार और डाक विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की।
संघ के मंडल सचिव धीरेन्द्र सिंह सिंदल ने बताया कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध रूप से तेज किया जाएगा। इसके तहत भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर 5 अगस्त को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में डाक कर्मचारियों ने भाग लेकर कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कर्मचारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान भी किया।