पाली
पुलिस पर फायरिंग कर निमाज व बर में नाकाबंदी तोड़ ब्यावर की तरफ भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा तथा उनके कब्जे से एक कार, जीप व हथियार बरामद किए। मामले में फरार हुए अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि मादक पदार्थों जोधपुर में सप्लाई कर वापस ब्यावर की तरफ बदमाश जा रहे थे। पुलिस की नाकाबंदी देख पकड़ जाने के डर से बर में पहले हवाई फायर किए। पुलिसकर्मी नहीं हटे तो उन पर भी फायर किया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं।