
जिनशासन के जयकारों से गूंजा गौतम गुण विहार
पाली। शहर के जोधपुर रोड घुमटी स्थित गौतम गुण विहार तीर्थ [ Gautam Guna Vihar Temple ] स्थल गुरुवार को मंत्रोच्चार की ध्वनि और जयकारों से गूंज उठा। जिनशासन की जैकारों व भक्ति संगीत की स्वर लहरियों से वातावरण आस्था और प्रभु के रंग में रंग गया। यहां आने वाला हर कोई प्रभु की भक्ति में ऐसा लीन हुआ कि उसे भोर से शाम ढलने तक का भान नहीं रहा। मंदिर में जैसे ही आदिश्वर परमात्मा की प्रतिष्ठा की गई वहां मौजूद हर परमात्मा की भक्ति से सराबोर हो गया।
महोत्सव में आचार्य मरुधरमणि राजतिलक सूरीश्वर की निश्रा व तीर्थ प्रेरक जैन मुनि कमलप्रभ सागर सहित संतों व साध्वियों की निश्रा में विजय मुहर्त में आदिश्वर परमात्मा की पालीतणा शत्रुंजय तीर्थ स्वरूप तलेटी के साथ ध्वज दंड कलश की प्रतिष्ठा की गई। विधिकारक केवल भाई सांवला ने मंत्रों का जाप करते हुए साधना व आराधना के साथ प्रभु का अभिषेक कराया।
गीतों की सरगम पर झूमे श्रोता
महोत्सव में संगीतकार नितिन भाई जानी ने एक से बढकऱ एक भक्ति गीत पेश कर श्रावक-श्राविकाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन खेतमल वडेरा ने किया। महोत्सव में बैण्ड वादक अजीज कोहिनूर के साथ अन्य साथियों ने लय व ताल के साथ संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।
सजावट ने किया आकर्षित
महोत्सव में तीर्थ स्थल को आकर्षक फूलों और फरियों आदि से सजाया गया। जो वहां से गुजरने वालों के साथ महोत्सव में पहुंचे हर व्यक्ति के आकर्षण का केन्द्र रही। महोत्सव में आए पुरुषों व महिलाओं के लिए एक जैसी पोशाक तय थी। जिनमें सजे-धजे श्रावक-श्राविकाओं ने महोत्सव की सुंदरता को चाद चांद लगा दिए।
नवग्रह का कराया पूजन
प्रभु की प्रतिष्ठा से पहले तीर्थ स्थल पर कुम्भ स्थापना व क्षेत्रपाल स्थापना की गई। इसके बाद नवग्रहों का पूजन कर विश्वकल्याण की प्रार्थना की गई। विधि-विधान से आठ मंगल पूजन व दीपक स्थापना की गई। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
इन मंडलों एवं संघों का रहा सहयोग
महोत्सव में डुमरा जैन स्नात्र मण्डल, कच्छी जैन संघ, मुलुंड़ जैन संघ, मोरसीम जैन संघ, जैन युवा संघटन, शांतिनाथ सेवा संस्थान, हाउसिंग बोर्ड संघ, आर्य रक्षित नवयुवक मंडल, पाŸवगुण महिला मंडल ने सहयोग किया। उनकी व्यवस्थाओं ने महोत्सव की भव्यता को बढ़ा दिया।
कई जैन संघ हुए शरीक
महोत्सव में मूर्ति पूजक जैन संघ के तपागच्छ, खरतरगच्छ, अचलगच्छ, स्थानकवासी संघ रुई कटला, तेरापंथ समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, जैन युवा संघठन, शांतिनाथ सेवा संस्थान, बाड़मेर खरतरगच्छ युवा परिषद, अनुभव स्मारक संस्थान, आर्य रक्षित नवयुवक मण्डल, पाŸवगुण महिला मंडल सहित कई जैन समाज के संघ एवं मण्डल शरीक हुए।
महोत्सव में इन्होंने की शिरकत
महोत्सव में कोतवाल गौतम जैन, नगर परिषद सभापति रेखा भाटी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, प्रदीप हिंगड, जगदीश बोथरा, रतनलाल धारीवाल, सम्पतराज संकलेचा, प्रेम धारीवाल, रमेश मरलेचा, अशोक बाफना, गौतम यति, शांतिलाल तलेसरा, बाबूलाल छाजेड़, बाबूलाल मालू, जवरीलाल कटारिया, विनय बम्ब, मोतीलाल बोहरा, उत्तम जैन, राज लुनिया, प्रकाश बलोटा, गौतम गोगड़, हितेश बरडिय़ा, हितेश बलाई, धर्मेश गेमावत, अमृतलाल सिंघवी, सम्पतराज बोहरा, सुरेश वडेरा, गौतम लूणिया, सम्पत तातेड़, सुनील लुनिया आदि ने शिरकत की।
देशभर से पहुंचे श्रावक
प्रतिष्ठा संयोजक रमेश वडेरा व तीर्थ अध्यक्ष गुलाबचंद सोलंकी ने बताया कि महोत्सव में अर्टिगा देश, भारत के मुम्बई, कच्छ, सूरत, अहमदावाद, बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर, मोरसीम, भीनमाल, जालोर, मेवाड़ सहित कई क्षेत्रों से श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।
इनका किया बहुमान
अचलगच्छ जैन संघ के सह सचिव मनीष बोहरा ने बताया कि वेदमल बोहरा, मनसुख पारख, मांगीलाल धोती, केसरीमल पड़ाइया, रतनलाल बोहरा, जबरमल कटारिया, शांतिलाल दातेवाडिय़ा, रमेश दातेवाडिय़ा, चन्दनमल कटारिया, प्रकाशचन्द सिंघवी, पुखराज सिंघवी, गिरिश मारू, महेंद्र बोहरा आदि का बहुमान किया गया।
तपस्वी आज करेंगे पारणा
प्रतिष्ठा संयोजक रमेश वडेरा ने बताया कि प्रतिष्ठा के तहत 700 श्रावक-श्राविकाओं ने अट्टम तप तेला किया। इन तपस्वियों को शुक्रवार सुबह नौ बजे पारणा करवाया जाएगा। इसे लेकर सम्पतराज कोटडिय़ा, मांगीलाल बोहरा, बाबूलाल बोहरा, पवन सिंघवी, महेश बोहरा, मांगीलाल सिंघवी आदि तैयारियों में जुटे हैं।
पॉलीथिन को ना, स्वच्छता को हां का दिलाया संकल्प
पाली। राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान से महोत्सव में शरीक लोग प्रभावित हुए। श्रावक-श्राविकाओं ने आचार्य मरुधरमणि राजतिलक सूरीश्वर, जैन मुनि कमलप्रभ सागर सहित संतों व साध्वियों की निश्रा में पॉलीथिन को ना, स्वच्छता को हां की शपथ ली। लोगों ने अपने आस-पास कचरा नहीं फैलाने के साथ इस अभियान से अन्य लोगों को जोडऩे का भी संकल्प किया।
Published on:
05 Mar 2020 08:56 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
