29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

– हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत नागाणी में लगाए 40 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

पाली

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

नागाणी @पत्रिका. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को नागाणी ग्राम पंचायत स्थित श्री नाग देवता मंदिर परिसर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागाणी में 40 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में रेवदर उपखंड अधिकारी राजन लोहिया, पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार आंजना तथा अनादरा थानाधिकारी अमराराम विश्नोई ने पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि एसडीएम लोहिया ने कहा कि राजस्थान पत्रिका का पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति, ग्राम पंचायत और समाज को मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा।
पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार आंजना ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण सबसे आवश्यक है और राजस्थान पत्रिका का यह अभियान समाज को सकारात्मक दिशा दे रहा है। वहीं थानाधिकारी अमराराम विश्नोई ने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच गणपत सिंह देवड़ा, सहकारी समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवड़ा, मोटाराम चौधरी, गंगा सिंह, दलपत सिंह, रमेश कुमार रावल, मदन सिंह, नरेंद्र लोणीवाल, जितेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, अल्पूराम, महेंद्र सिंह परमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


नागाणी. पौधारोपण करते अतिथि व मौजूद अन्य।