29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यारा विद्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा

पाली

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

आबूरोड @ पत्रिका. अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी-1 महेंद्र सिंह देवड़ा ने मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्यारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों, पोषाहार गुणवत्ता व सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। संस्था प्रधान कमल किशोर पुरोहित, शिक्षक अमृत भाई प्रजापति, सुरेश चंद्र गर्ग, विरेन्द्र पाल सिंह, अनीता कुंवर, शारदा कुमारी, मितेश, निर्भय सिंह चारण, संदीप राज पुरोहित व सोमताराम मौजूद रहे।