29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोडो रीको औद्योगिक क्षेत्र में 30 से अधिक पौधे लगाए, हरित परिसर का लिया संकल्प

पाली

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

पिण्डवाड़ा @ पत्रिका। लघु उद्योग भारती, पिंडवाड़ा की ओर से रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क-गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लघु उद्योग भारती के रोहित मंसाराम लोहार एवं वाॅलकम कंपनी के महाप्रबंधक जगदीश तिवारी ने नीम, जामुन सहित फलदार एवं छायादार 30 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
भारत विकास परिषद के अशोक प्रजापत ने पौधारोपण के लिए 30 पौधे भेंट किए, जिनका परिसर में रोपण किया गया। सभी उद्यमियों और पदाधिकारियों ने पार्क को अधिक हरा-भरा और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
रोहित मालवीय ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और नए पौधों का रोपण भी लगातार किया जाएगा। कार्यक्रम में कमलेश कुमार, श्रवण प्रजापत, नारायणलाल गहलोत, प्रेमाराम चौधरी, सतीश गहलोत, मोतीलाल सहित कई उद्यमियों ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई।