7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाहिता की मौत के बाद पुलिस जांच शुरू

-पुलिस ने मृतका के पीहर व ससुराल पक्ष की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवाया

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 18, 2018

pali hindi news

विवाहिता की मौत के बाद पुलिस जांच शुरू

सोजतरोड। सोजतरोड क्षेत्र के कंटालिया गांव में बीती रात विषाक्त सेवन से विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद मृतका के पीहर व ससुलाल पक्ष की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवाया गया।


पुलिस ने बताया कि कांता देवी पुत्री भागीरथ नाथ का विवाह 5 वर्ष पहले सोजतरोड नाथों की प्याऊ पर रहने वाले मुकेशनाथ पुत्र देवनाथ रावल से हुआ था। मृतका के 2 वर्ष की पुत्री व 8 माह का पुत्र है। ससुराल में बीती रात्रि को विषाक्त चीज़ खाने के बाद तबियत बिगडने पर उसको अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। पीहर पक्ष ने उसकी मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया। इसके बाद शनिवार सुबह पुलिस ने पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवाया गया। मोर्चरी के बाहर दोनों के परिवार के सदस्यों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हथियारबंद लुटेरों ने चार महिलाओं के जेवरात लूटे
-रोहट के बीठू गांव की घटना
रोहट। थाना क्षेत्र के बीठू गांव में एक ही रात में चार जगहों पर लुटेरों ने वारदातें की। लुटेरे हथियार लेकर आए। उन्होंने नींद में सो रही महिलाओं के जेवरात लूट लिए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थानाधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि बीठू गांव निवासी तुलसी देवी पत्नी नेनाराम पटेल ने रिपोर्ट दी कि गुरुवार की रात 12 बजे चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान दो लुटेरे चाकू लेकर आए और गले में पहनी सोने की कंठी, सोने का बोर सहित अन्य जेवरात लूटकर भाग गए।

इसी प्रकार बीठू निवासी कानाराम पुत्र पूना राम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी घर में सो रही थी। देर रात दो बजे लुटेरे सोने का मंगलसुत्र लूटकर ले भागे। तीसरा मामला बीठू निवासी लालाराम पुत्र समाराम पटेल ने दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट दी कि देर रात को अज्ञात लुटेरों ने घर से नकदी व दस्तावेज चुरा लिए। एक अन्य मामले में बीठू निवासी भीखी देवी पत्नी लक्ष्मण राम पटेल ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान लुटेरे उसकी पत्नी के गले से जेवरात लूटकर भाग गए।