29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोडो पार्क में 100 से अधिक पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

पाली

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

आबूरोड @ पत्रिका. शहर स्थित मानपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार को कॉलोनी विकास समिति ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉलोनी के पार्क में 100 से अधिक पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष रामकिशोर प्रजापत ने पौधा लगाकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार महावर, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिंह राठौड़, रज्जाक भाई, नरेश सिसोदिया सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।