9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Janadesh Yatra : यहां पत्रिका जनादेश यात्रा में लोगों ने बताई समस्याएं, समाधान के लिए दिए सुझाव

Patrika Janadesh Yatra : पाली में पेयजल, प्रदूषण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उठाई आवाज
2 min read
Google source verification
Patrika Janadesh Yatra : यहां पत्रिका जनादेश यात्रा में लोगों ने बताई समस्याएं, समाधान के लिए दिए सुझाव

Patrika Janadesh Yatra : यहां पत्रिका जनादेश यात्रा में लोगों ने बताई समस्याएं, समाधान के लिए दिए सुझाव

Patrika Janadesh Yatra : विधानसभा चुनाव 2023 के तहत पत्रिका की ओर से निकाली जा रही जनादेश यात्रा का गुरुवार को पाली में आमजन ने स्वागत किया। इसमें आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दे उठाए। पाली विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों पर लोगों ने बेबाकी से बात रखी। पत्रिका की जनादेश यात्रा के तहत शहर के सबसे व्यस्त सूरजपोल चौराहे पर आयोजित लाइव शो में शहर की सड़कों, पेयजल किल्लत, प्रदूषण, शिक्षा में पिछड़ापन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे लोगों ने प्रमुखता से उठाए। लोगों ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन व निष्पक्ष रूप से विकास की बात कही। इस दौरान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत आमजन ने मतदान की शपथ भी ली।

जनादेश यात्रा में रामसिंह ने कहा कि पाली में विश्वविद्यालय खोला जाना चाहिए, जो पत्रिका का मुद्दा भी है। इससे युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। भूपेन्द्रसिंह खेड़ा बोले शिक्षा के क्षेत्र में विकास के साथ दिल्ली व अन्य जगहों के लिए रेलगाड़ियों की जरूरत है। दर्शन तलवार ने शहर में पानी के भराव, पेयजल व सीवरेज की समस्याएं बताई।

पेयजल की समस्या मुख्य
भंवर चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। प्रदूषण व सीवरेज की समस्या का समाधान होना चाहिए। पवन पाण्डेय ने कहा कि विधायक सहज व सुलभ उपलब्ध होना चाहिए। शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। विशाल सैनी बोले, पाली का विकास अन्य विधानसभा क्षेत्रों जैसा नहीं हुआ है। कपड़ा उद्योग जो पाली की पहचान है, वह भी पिछड़ रहा है। राजेश परमार का कहना था कि अस्पताल में सभी रोगों का उपचार नहीं होता है।

Patrika Janadesh Yatra : विश्वविद्यालय की जरूरत
सुदर्शन सिंह उदावत बोले, सड़कों व नालियों के साथ सीवरेज की समस्या है। पाली में विश्वविद्यालय खोला जाना चाहिए। कुलदीप पंवार का कहना था कि हम शिक्षा के साथ कई क्षेत्रों में पिछड़े हुए हैं। पाली में एक बगीचा तक ढंग का नहीं है। कलीम अख्तर ने बताया कि पाली में सभी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पाली अभी एक ढाणी जैसा है। कपिल वैष्णव ने कहा कि कक्षा दसवीं के बाद विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए पाली से बाहर जाना पड़ता है। यहां उच्च शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए।

श्रमिकों को नहीं मिलता कार्य
पूनाराम बोले, फैक्ट्रियां कई बार बंद रहने से श्रमिकों को कार्य नहीं मिलता है। सड़कें टूटी हुई है। अमरचंद सैन का कहना था पाली विकास में बहुत पिछड़ा हुआ है। सम्पतराज ने कहा कि पाली गंदगी, अतिक्रमण, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हरिसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पाली का प्रदूषण आज तक नहीं मिटा है। इस दौरान नवल किशोर शर्मा, अकरम खान, त्रिलोक चौधरी के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिन्होंने समस्याएं व उनका समाधान भी बताया।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग