25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोजत रोड आते ही खिल जाते हैं रेलयात्रियों के चेहरे

सेवा का जज्बा: तेज गर्मी में रेलयात्रियों को पिला रहे शीतल जल, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हर रोज ढाई हजार लीटर आरओ का पानी पिला रहे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Om Prakash Tailor

•

Updated: 18 Jun 2019, 5:32 PM IST

Railway news

सोजत रोड आते ही खिल जाते हैं रेलयात्रियों के चेहरे

सोजतरोड। सोजतरोड कस्बे के बिजली ठेकेदार सुनील त्रिवेदी ने पिछले वर्ष कर्मचारियों व लोगों को मजदूरी के पैसे देकर अकेले हर रोज दो हजार लीटर आरओ पानी यात्रियों की सुविधार्थ मुहैया करवाया। उनकी अकेले शुरू की गई यह कोशिश अब जन मुहिम बन रही है। अब यात्रियों की सुविधा के लिए यहां के युवा व ग्रामीण जुट गए हैं। पिछले एक महीने से लू के थपेड़ों व भीषण गर्मी के चलते घर से लोग बाहर नही निकलते, लेकिन सोजतरोड रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को कस्बे के जलसेवा संस्था के कार्यकर्ता रोज ढाई हजार लीटर आरओ का शीतल पानी पिलाकर हलक तर कर रहे हैं। स्टेशन पर हर रेल पर दो दर्जन से ज्यादा सेवा करने वाले लोग आरओ पानी से भरी बाल्टियां व लोटे लेकर खड़े रहते हैं। आज संस्था से सेवानिवृत्त, सरकारी कर्मचारी, संविदाकर्मी सहित हिन्दू-मुस्लिम समाजसेवी निस्वार्थ सेवा भाव से जुड़ गए हैं। तुलसीराम बैरवा, कैलाश बैरवा, ईस्माइल खां तंवर, सत्तार खां मोयला, चेतनपाल सिंह, श्रवणसिंह रावत, जेठूसिंह रावत, भरत जोशी, असलम शाह, शिवरतन जोशी, जितेंद्र, ओमप्रकाश टेलर, फिरोज गौरी, असलम मीर, नेहमत, गजेंद्र सिंह, संदीप, खेतान सिंह, गणपत लाल, प्रदीपराज सिंह सहित कई समाजसेवी सेवा दे रहे हैं।
संस्था का काम ही सेवा करना है। सौभाग्य है कि हमको यह सेवा की अनुमति रेलवे प्रशासन ने दी है। रेलवे कर्मचारी भी हर संभव मदद करते हैं। सुनील त्रिवेदी, जलसेवा संस्था सदस्य,सोजतरोड।

हिन्दू मुस्लिम रोज जलसेवा कर रहे हैं। आसपास के गांवों में भी इस सेवा काम की चर्चा सुनी। यहां हर रोज ग्रामीण अपना काम छोड़ कर जल सेवा करने आते हैं। इससे बच्चे व युवा भी प्रेरित हो रहे हैं।
साबिर अली रंगरेज, सोजतरोड