29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

socialawareness: समाज में सुविधाओं को लेकर उठाया कदम बनाया बर्तन बैंक

socialawareness: शहर में सामाजिक स्तर पर अब बर्तन बैंक बनने लगे हैं। समाज में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में इन बर्तनों का उपयोग किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

May 29, 2023

,

socialawareness: समाज में सुविधाओं को लेकर उठाया कदम बनाया बर्तन बैंक,socialawareness: समाज में सुविधाओं को लेकर उठाया कदम बनाया बर्तन बैंक

socialawareness: नाम भले ही बर्तन बैंक है, लेकिन इनकी उपयोगिता काफी अहम है। ये ही कारण है कि शहर में सामाजिक स्तर पर अब बर्तन बैंक बनने लगे हैं। समाज में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में इन बर्तनों का उपयोग किया जा रहा है। शादी समारोह से लगाकर पारिवारिक भोज के कार्यक्रम और सेवानिवृत्ति से शोक कार्यक्रम में समाज के लोग सामाजिक स्तर पर बर्तनों को भेंट करने लगे हैं। इसका फायदा ये हो रहा है कि ये बर्तन बैंक, समाज में होने वाले कार्यक्रमों में बर्तन मुहैया करा देता है, वो भी न्यूनतम दर पर। इससे उन्हें टेंट के आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है। कई समाज में तो सामाजिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में इन बर्तनों को निशुल्क दिया जाता है।

सिखवाल समाज में बर्तन का भंडारगृह
सिखवाल ब्राह्मण समाज में सामाजिक स्तर पर बर्तन का भंडारगृह है। यहां सामाजिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में बर्तन का समाजबंधुओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। बर्तनों के साथ बिस्तर की भी सुविधा दी जा रही है। इससे समाज के लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसका फायदा ये हो रहा है कि समाजबंधुओं को टेंट से बर्तन नहीं मंगवाने पड़ते।महेश उपाध्याय, अध्यक्ष, सिखवाल ब्राह्मण सेवा समिति पाली

सुविधाओं का हो रहा विस्तार

जीनगर समाज ने सामाजिक स्तर पर बर्तन बैंक बनाया है। इससे समाज में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। न्यूनतम किराए पर समाज के लोगों को बर्तन दिए जाते हैं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना नही करना पड़े। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पारिवारिक कार्यक्रमों में समाज के लोग समाजहित में बर्तन दे रहे हैं, जिससे सुविधा का विस्तार हो रहा है। डॉ. मनोज पंवार, अध्यक्ष, जीनगर समाज पाली
न्यूनतम राशि में सुविधा

शहर में मेवाड़ा कलाल समाज में होने वाली शादी समारोह, सामाजिक कार्यक्रम व मृत्यु के समय समाज के लोगों को कम किराए में बर्तन उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसे सराहा जा रहा है। इसको लेकर बर्तन बैंक बनाया गया। इससे समाज में सुविधाओं का भी विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही समाज के भामाशाह व समाजसेवियों के सहयोग से बर्तन उपलब्ध हो रहे हैं।अम्बालाल सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष, मेवाड़ा कलाल समाज