20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए शव

less than 1 minute read
Google source verification

जैतारण (पाली)

आगेवा के निकट धीरारा महाराज की धुणी के आगे बुधवार देर रात को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई तथा दो पुत्र घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया तथा मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए।

पुलिस के अनुसार बजवाडिय़ा (बिलाड़ा) निवासी लक्ष्मणलाल चौकीदार अपने तीन पुत्रों के साथ बाइक से पिपलियां कलां से बजवाडिय़ा जा रहा था। बुधवार देर रात को आगेवा-चावण्डिया मार्ग पर धीरारा महाराज की धुणी के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बजवाडिय़ा (बिलाड़ा) निवासी लक्ष्मणलाल पुत्र शंकरलाल चौकीदार उनका पुत्र कवरीलाल (१३) की मौत हो गई। तथा पुत्र हीरालाल (१२) व कैलाश (१९) घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है।