29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रफ्तार का कहर : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

- हादसे में घायल एक युवक का सुमेरपुर में चल रहा उपचार

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 08, 2021

रफ्तार का कहर : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

रफ्तार का कहर : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

पाली/सुमेरपुर। जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भारुन्दा-पुराडा मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर घायल हो गया।

सुमेरपुर थाने के हेड कांस्टेबल झालाराम ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार भारूंदा निवासी विवेक शर्मा (15) पुत्र नारायणलाल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल भारूंदा निवासी सुरेश कुमार (16) पुत्र मांगीलाल सेन को सुमेरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल भावेश (18) पुत्र प्रहलाद मेघवाल का सुमेरपुर के भगवान महावीर अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। तीनों युवक एक ही गांव के हैं। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

सुमेरपुर हस्तशिल्प मेले में जा रहे थे
जानकारी के अनुसार तीनों युवक सुमेरपुर में चल रहे हस्तशिल्प मेले में जा रहे थे। इस दौरान भारुन्दा-पुराडा मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

तीनों गहरे मित्र थे
मृतक विवेक के चाचा भारून्दा निवासी रमेशकुमार पुत्र दुर्गाशंकर ब्राह्मण ने पुलिस को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि तीनों गहरे मित्र थे। शनिवार रात करीब आठ बजे घर से सुमेरपुर में चल रहे हस्तशिल्प मेला देखने निकले थे। रास्ते में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे उसके भतीज विवेक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे सुरेश की जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हुई।

अवैध खनन का कहर
दुर्घटना में घायल हुए भावेश से इस बारे में जानकारी चाही तो उसने अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी नहीं होना बताया। जबकि ग्रामीणों का कहना हैं कि सुमेरपुर उपखण्ड के ग्रामीण इलाके में रातभर अवैध बजरी खनन व परिवहन का कार्य जोरों पर चल रहा हैं। शनिवार को हुई दुर्घटना के बारे में भी ग्रामीण बजरी खनन व परिवहन में लगे ट्रेक्टरों को ही इस दुर्घटना का कारण बता रहे है। ग्रामीणों का कहना हैं कि रात में तेज गति व लापरवाही से बजरी से भरे ट्रेक्टर दौड़ते रहते हैं। कई बार लोग इससे दुर्घटना का शिकार हो चुके है।

Story Loader