24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video: यहां संवाद को पहुंचे लाभार्थी, सम्बोधन सुनाकर लौटाया

Vikasit Bharat Sankalp Yatra : विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम  

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 16, 2024

Watch Video: यहां संवाद को पहुंचे लाभार्थी, सम्बोधन सुनाकर लौटाया

पाली के बांगड़ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते सांसद पीपी चौधरी।

Vikasit Bharat Sankalp Yatra : पाली शहर के बांगड़ स्टेडियम में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहां पर योजनाओं का लाभ लेने वालों को भी बुलाया गया, जिनसे संवाद करवाया जाना था, लेकिन संवाद नहीं हुआ। लाभार्थियों ने जनप्रतिनिधियों का संवाद सुना और वहां से वापस लौट गए। कई लाभार्थियों की बसें तो कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्टेडियम पहुंची। ऐसे में वे कार्यक्रम का हिस्सा भी नहीं बन सके।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल तरीक से शमिल हुए। वहां पर सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकसित करने की सोच प्रधानमंत्री की है। विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के 2 लाख 60 हजार ग्राम पंचायत में गई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी व देश का पूरे विश्व में विशिष्ट स्थान है। पूर्व सांसद पुष्प जैन ने भी संबोधित किया।

विद्यार्थियों ने पेश किया नृत्य
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिला प्रशासन की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया गया। लाभार्थियाें में गैस के चूल्हे वितरित किए गए। इस मौके पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ. राजेश गोयल, जिला परिषद सीईओ दीप्ति शर्मा, नगर परिषद उप सभापति ललित प्रीतमानी, प्रधान मोहनी देवी पटेल, रामकिशोर साबु आदि मौजूद रहे।