23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईएमडी का बड़ा अलर्ट, राजस्थान में होगी ओलावृष्टि, 23 से तेज अंधड़-बारिश

ather Update : राजस्थान में 23 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर 26 मई तक रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ओलावृष्टि, अंधड़ और बारिश की गतिविधयां बढ़ेंगी। विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 24 व 25 मई को दिखाई देगा।
2 min read
Google source verification
ALT TEXT

,

राजस्थान में 23 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर 26 मई तक रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ओलावृष्टि, अंधड़ और बारिश की गतिविधयां बढ़ेंगी। विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 24 व 25 मई को दिखाई देगा। इस दौरान राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर बारिश और अंधड़ का जोर रहेगा। बतादें कि कुछ जिलों को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

6 संभागों पर असर
मौसम केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार 24 से 26 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, तेज अंधड़-आंधी, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना बनी हुई है। आंधी-अंधड़ की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। उधर आंधी-बारिश के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के बाद तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है।

यह पड़ सकता है असर
मौसम विभाग की माने तो तेज हवा-ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान की संभावना है। अंधड़ के कारण कमजोर संरचनाओं को आंशिक क्षति हो सकती है। वहीं, कच्चे घरों और मकानों को भी क्षति पहुंचने की संभावना है। ऐसे में माना जा सकता है कि 24 से 26 मई के बीच राजस्थान में आंधी का भारी जोर रह सकता है, जिसके चलते विद्युत तंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान की भी संभावना है।

बीकानेर संभाग में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग में 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर शहर में आंधी की अधिकता रहेगी, जिसके चलते सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 25 मई को चूरू, सीकर, नागौर, जयपुर, हनुमानगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

जयपुर में 33 डिग्री पर आएगा तापमान
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। अभी 42 डिग्री पर चल रहा तापमान 26 मई को 32 डिग्री पर आ सकता है। जयपुर के आगामी दिनों के अधिकतम तापमान की बात करें तो 23 मई को 41, 24 मई को 39, 25 मई को 33, 26 मई को 32, 27 मई को 33 और 28 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। यानि 26 मई को तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज होगा।