19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पर्यावरण व जीवन का अटूट संबंध इसे अक्षुण्ण बनाए रखें’

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Newsdesk

Jul 19, 2026

Rajasthan

सोजत @ पत्रिका. कस्बे के नयापुरा स्थित राप्रावि नं 1 में राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत शनिवार को सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके तहत विभिन्न किस्मों के फलदार, फूलदार दस पौधे लगाकर स्टाफ, पर्यावरणप्रेमियों व विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान प्रधानाध्यापिका शोभा चौहान ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। इसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। हमारे पूर्वजों की ओर से लगाए गए पेड़-पौधों का लाभ आज हम सबको मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व हरेक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम प्रभारी मीनाक्षी नवल ने कहा कि वृक्ष धरती के अनमोल उपहार है। कार्यक्रम में कैलाशचंद्र, विजय गहलोत, कांता देवी गहलोत, लक्ष्मी देवी,कंचन देवी, संगीता, हरविंदर कौर, संगीता, नेहा, राजेंद्र, युवराज, मनीषा, ओमप्रकाश, दिव्या, नीतू, नवीन, मोहित, सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों व पर्यावरणप्रेमियों ने शिरकत की। वही सभी उपस्थितजनों को पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।
-
सोजत। राप्रावि नं 1 में हरयालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण करते प्रधानाध्यापिका व अन्य। फोटो - पत्रिका।